सूरत से महाबलेश्वर कैसे पहुंचे| Surat se Mahabaleshwar kaise pahuche transportation

हर सीजन में घूमने लायक महाराष्ट्र का प्यारा सा हिल स्टेशन महाबलेश्वर बहुत सारे लोगों को पसंद आता है। पूरे भारत से लोग यहां पर 2 दिन से लेकर 5 दिन तक घूमने चले जाते हैं। वास्तव में महाबलेश्वर सुंदर है ही। यहां की घाटियां, सालों पुराने मंदिर, शिवाजी महाराज के समय के किल्ले, मॉनसून में वॉटरफॉल, स्ट्रॉबेरी गार्डन आदि आपका मन मोह लेते हैं। महाराष्ट्र से आते हो या गुजरात से घूमने आते हो आप आसानी से महाबलेश्वर पहुंच सकते हो।

surat se mahabaleshwar how to reach

सूरत से महाबलेश्वर कैसे पहुंचे (Surat se Mahabaleshwar kaise pahuche)

सुरती लोग घूमने के और खाने पीने के बहुत शौकीन होते है और वें महाबलेश्वर भी बहुत बार जाते हैं। सूरत से महाबलेश्वर पहुंचने के बहुत सारे तरीके है। आपको जैसा अनुकूल हो वैसे आप महाबलेश्वर पहुंच सकते हो।

सूरत से महाबलेश्वर प्राइवेट कार से

सूरत के लोगों के लिए महाबलेश्वर घूमने का बेस्ट और कन्वेनिएंट तरीका है अपनी पर्सनल कार से घूमना। सूरत से महाबलेश्वर घूमने जाना है लेकिन अपनी पर्सनल कार नहीं है तो महाबलेश्वर बस से पहुंचना सबसे सरल तरीका बन जाता हैं।

सूरत से महाबलेश्वर ट्रेवल बस द्वारा

सूरत से महाबलेश्वर रेगुलर बहुत सारी बसे चलती है। जो आपको महाबलेश्वर से 45 किलोमीटर दूर वाई फाटा पर ड्रॉप करती हैं। और यहां से इसी बस वाले महाबलेश्वर पहुंचने के लिए टैक्सी का इंतजाम भी कर देते हैं। सूरत से वाई फाटा बस से पहुंचने में करीबन 12 से 13 घंटे लगते हैं और ज्यादातर बसे शाम को ही निकलती हैं और सुबह तक पहुंच जाती हैं। इसीलिए रात में ट्रेवलिंग के समय बस में आपको आराम भी अच्छा हो जाएगा और सुबह महाबलेश्वर पहुंचकर घूमने के लिए आपको पूरा दिन मिल जाएगा या फिर दोपहर तक आराम करके शाम को भी प्लेस विजिट करने का मन बना सकते हो।

ऑफ सीजन में सूरत से महाबलेश्वर की बस टिकट 1500 से 1700 रुपए प्रति सीट होती हैं। वही पर सीजन में 2000 से 2500 रुपए तक बढ़ जाती हैं। आप गोआईबिबो, रेडबस जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपनी बस टिकट आसानी से बुक कर सकते हो। में भी बस से ही महाबलेश्वर गया था और मैने मेरी टिकट Goibibo से बुक की थी।

इसे भी पढ़े : घूमने लायक कच्छ के फेमस प्लेसेस

बस में जर्नी करने का भी अपने आप में अलग मजा है। वाई फाटा पहुंचने से पहले खंडाला के नजदीक खंडाला घाटी के बहुत सुंदर नजारे देखने को मिलता है। इस नजारे का मज़ा लेना बिल्कुल ही मिस नहीं करना चाहिए।

महाबलेश्वर से सूरत रिटर्न आने के आपको वाई फाटा जाना पड़ेगा। क्योंकि बहुत कम बसे डायरेक्ट महाबलेश्वर हिल स्टेशन से सूरत जाती हैं। रिटर्न टिकट भी आप एडवांस में बुक करके रखिए। क्योंकि सीजन में खासकर दिवाली के त्यौहार में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है या फिर टिकट के भाव बहुत बढ़ जाते हैं।

सूरत से महाबलेश्वर ट्रैन से

सूरत से महाबलेश्वर जाने का दूसरा ऑप्शन ट्रेन है। आप सूरत से पुने तक ट्रेन में सफर कर लीजिए और पुने से महाबलेश्वर के लिए बहुत सारे गवर्नमेंट बस एवं प्राइवेट व्हीकल भी मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़े : दूधसागर वाटरफॉल कैसे पहुंचे

महाबलेश्वर पहुंचने के बाद

यहां हिल स्टेशन पहुंचने के बाद महाबलेश्वर में घूमने के आपको टैक्सी ही करनी पड़ेगी क्योंकि 2 व्हीलर यहां रेंट पर नहीं मिलते या फिर बहुत कम मिलते हैं। अगर आप फैमिली में हो या फिर 2 से 4 फ्रेंड ग्रुप हो तो टैक्सी ही बेस्ट ऑप्शन है। महाबलेश्वर में अलग अलग जगहों और पॉइंट्स पर कैसे घूमे उसके लिए मैने अलग से बहुत सारे लेख लिखे हैं। उसे आप जरूर पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top