बारिश के मौसम में, सहयाद्रि की गोद में, शहर की टेंशन और दौड़दाम से दूर, आंखों को हरियाली और दिलोंदिमाग को सुकून चाहिए तो मेरी मानो लोनावाला (Lonavala) एक बेस्ट हिल स्टेशन है।
लोनावाला (लोणावला) महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसकी नयनरम्य सुंदरता से आकर्षित होकर लाखों टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं। लोनावाला और खंडाला दोनों हिल स्टेशन पास पास में स्थित है।
तो आइए लोनावाला और खंडाला में घूमने लायक बेस्ट जगह की मुलाकात इस लेख के जरिए लेते हैं।

लोनावाला कहा है (Lonavala kaha hai)
लोनावाला महाराष्ट्र में स्थित है जो मुंबई और पुणे के बीच पड़ता है। लोनावाला पुणे जिले में आता है।
लोनावाला का अंतर (Lonavala distance from)
लोनावाला मुंबई से 90 किलोमीटर दूर है और पुणे से 70 किलोमीटर दूर है। मुंबई से पुणे हाइवे जाते समय 90 किलोमीटर में रास्ते में पड़ता है।
पुणे से मुंबई जाते समय 70 किलोमीटर के बाद आपको बीच में लोनावाला आएगा।
लोनावाला में मेरी पसंद की खूबसूरत जगहें (Lonavala ke best tourist places)
हम लोनावाला और खंडाला में दो दिन रुके थे और यह बेहद ही खूबसूरत जगह है, खासकर इसकी खूबसूरती बारिश के मौसम में और निखरकर आती हैं। लोनावाला में कुछ अच्छे पिकनिक स्पॉट्स है जहां पर आपको लोनावाला टूर के दौरान जरूर जाना चाहिए।
ट्रिक विज़न म्यूजियम (Trick Vision Museum)

लोनावाला (Lonavala) में ट्रिक विज़न म्यूजियम अनुभव करने योग्य एंटरटेनमेंट जगह है। यह एक 3डी इल्यूजन म्यूजियम है। यहां पर बहुत सारे पेंटिंग बनाई गई है जो 3D में है और यहां पर फोटो खींचने से आपके फोटो में रियल इल्यूजन आता है।
यहां के स्टाफ आपको फोटो खींचने में मदद और गाइड भी करेंगे। इसकी एंट्री फि 500 रुपए प्रति व्यक्ति है जिसमें म्यूजियम और एंटरटेनमेंट शॉ शामिल हैं। अगर आप सिर्फ म्यूजियम एंजॉय करना चाहते हो तो एंट्री फि 350 रुपए प्रति व्यक्ति है।
कार्ला केव्स (Karla Caves)
लोनावला से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर कार्ला केव्स टूरिस्टों द्वारा सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगह में से एक है। इसे कार्ली केव्स या कार्ला सेल्स जैसे नामों से भी जाना जाता है।
कार्ली में स्थित यह केव्स बुद्धिस्ट द्वारा बनाई गई है और कई सो साल पुरानी है। यह केव्स बहुत ही सुंदर है और फोटोग्राफी लवर्स एवं इतिहास के शौकिनों के लिए पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट हैं। लोनावाला गए हो तो यहां जाना बिल्कुल मत भूलना।
कार्ला केव्स के पास ही एकवीरा देवी का मंदिर है जिसके दर्शन आपको जरूर करना चाहिए।
टाइगर प्वाइंट (Tiger’s leap)

टाइगर प्वाइंट लोनावाला (Lonavala) का सबसे ऊंचा प्वाइंट है जिसे टाइगर्स लेप भी कहते हैं। यहां से पूरे एरिया और वैली का मनमोहक पैनारोमिक व्यू दिखाई देता है।
बारिश के मौसम में यहां का वातावरण रोमांटिक हो जाता है और छोटे छोटे वॉटरफॉल यहां की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।
लोनावाला झील (Lonavala lake)

टाइगर प्वाइंट जाते समय लोनावाला झील आती है और मॉनसून में यहां का नजारा मन मोहित कर देता है। यह बहुत ही सुंदर झील है और घिरे हुए पहाड़ इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।
राजमाची किला (Rajmachi Fort)
लोनावाला से 20 किलोमीटर दूर राजमाची फोर्ट लोगों के बीच ऑफरोडिंग ट्रैकिंग के लिए प्रख्यात है। बहुत सारे लोग यहां ट्रैकिंग के लिए आते है। हालांकि इसका ट्रैक लेवल ईजी कैटिगरी में आता है। इसका ट्रैक आप आसानी से पूरा कर सकते हैं।
फोर्ट के टॉप पूरे एरिया का दिलखुश करने वाला नज़ारा दिखाई देता है और आंखों को सुकून देने वाला यह व्यू बारिश के मौसम में और निखर कर बाहर आता है।
भुशी डैम (Lonavala ka Bhushi Dam)
भूशी डैम बेहद ही खूबसूरत है और बारिश के मौसम में सबसे अधिक विजिट किए जाने वाला प्लेस है। डैम पर यहां सीढ़ियां बनी हुई हैं और बरसात में पानी इस सीढ़ियों से ओवरफ्लो होकर बहता है तब इसका नज़ारा बेहद ही रोमांचित कर देता है।
यहां पर सीढ़ियों पर बैठकर आप नहा भी सकते हो। लेकिन वीकेंड और छुट्टियों के समय यहां बहुत भीड़ होती है। इसीलिए भूसी डैम का असली आनंद लेना है तो वीकडे पर आइए जब भीड़ कम हो।
पावना झील (Pawna Lake)
लोनावाला (Lonavala) से 25 किलोमीटर की दूरी पर पावना लेक है जिसकी खूबसूरती मॉनसून में काफी बढ़ जाती है। यह लेक कैंपिंग के लिए बहुत ही फैमस है और लोग यहां पर एक दिन के लिए आते हैं। यहां की कुछ कैंपिंग सालभर खुली रहती हैं।
पावना झील में बोटिंग और वॉटर एक्टिविटीज भी काफी पॉपुलर हैं। इसीलिए आप कुछ वॉटर एक्टिविटीज करना चाहते हो तो यहां पर जरूर जाइए।
वीसापुर और लोहागढ़ किला (Lohagad Fort and Visapur Fort)
इतिहास के दो किल्ले वीजापुर और लोहागढ़ किला एकदूसरे से ऐतिहासिक दृष्टि से जुड़े हुए हैं। ट्रैकिंग लवर्स इस किले का आनंद मॉनसून सीज़न में ट्रैक करके लेते हैं।
रिमझिम गिरती बारिश, जंगल के रास्ते, रास्ते में बहता पानी, बारिश की वजह से वातावरण में सौंदर्य भरते वाटरफॉल्स इन दोनों किल्ले के ट्रैक को आनंद से भर देते हैं। लोनावाला गए हो और समय हैं तो इन दोनों फोर्ट में से किसी एक फोर्ट का ट्रैकिंग जरूर करना चाहिए।
भजा केव्स (Bhaja Caves)
बौद्ध धर्म को रिप्रेजेंट करती भाजा केव्स लोनावाला से 12 किलोमीटर दूर है और 2000 साल से भी पुरानी है। करीबन 22 अलग अलग पत्थरों को काटकर इसे बनाई गई है। इसका आर्किटेक्चर बहुत सुंदर है।
वर्षाऋतु में यहां छोटा सा वॉटरफॉल भी एक्टिव हो जाता है जिसे देखकर आपको सुकून मिलता है।
भैरवनाथ मंदिर (Bhairavnath Temple)
भक्तिरस से भरे लोगों के लिए भैरवनाथ मंदिर एक तीर्थ स्थान से कम नहीं। यहां पर आपको भगवान् शिवजी के भैरवनाथ के रूप का दर्शन करने को मिलता है।
बारिश के मौसम में यह मंदिर का वातावरण अधिक आकर्षित करने वाला होता है। लोनावाला से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर इस मंदिर में दर्शन हेतु जरूर जाना चाहिए।
वलवान डैम (Valvan Dam)
पहाड़ों से घिरे डैम के बैकवॉटर का मनमोहक दृश्य, रिमझिम हल्की सी बारिश, और कम भीड़ के बीच कुदरती सौंदर्य का अनलिमिटेड आनंद लेना है तो चले जाइए वालवन डैम जो लोनावाला से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर है।
यहां पर कम लोग घूमने जाते हैं इसीलिए लोनावाला (Lonavala) के दूसरे प्वाइंट के मुकाबले आपको यहां ज्यादा सुकून से घूमने और एंजॉय करने का मौका मिलता है।
इसे भी पढ़े :
धरमपुर में घूमने लायक 5 खूबसूरत जगहें
खंडाला में हमने यहां बेस्ट व्यू देखे (Khandala ke best tourist place)
खंडाला और लोनावाला (Khandala aur Lonavala) दोनों पास पास ही है। दोनों के बीच सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी है और खंडाला में भी आपको घाटी के एवं पुणे एक्सप्रेस वे के आंखों को सुकून देने वाले नजारे देखने को मिलते हैं।
खंडाला व्यू प्वाइंट (Khandala View Point)

टूरिस्टों की गाड़ी खंडाला में सबसे ज्यादा जहां रुकती हैं वह है खंडाला व्यू प्वाइंट। यह बेहद ही अच्छा व्यू प्वाइंट है जहां से घाटी सुंदर, रोमांचित कर देने वाले नजारे देखने को मिलते हैं।
इस जगह से खंडाला घाटी के मनमोहक दृश्य, पुणे एक्सप्रेसवे का सुंदर नज़ारा एवं कुनै वॉटरफॉल का सुकून देने वाला व्यू दिखाई देता है।
कुनै फॉल्स (Kune Falls)
खंडाला से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर दूर कुनै वॉटरफॉल भारत का 14वा ऊंचा वॉटरफॉल है। यह बेहद ही खूबसूरत और आंखों को सुकून देने वाला है।
राजमाची व्यू प्वाइंट और खंडाला व्यू प्वाइंट से आप इस वॉटरफॉल का लुभावना नज़ारा देख सकते हो।
इस वॉटरफॉल के बेस तक आप ट्रैकिंग करके भी पहुंच सकते हो। लेकिन हैवी बारिश हो तो यहां पर जाना अवॉइड करना चाहिए या फिर बहुत संभलकर जाना चाहिए। हैवी रैन में कभी कभी ट्रैकिंग लोकल ऑथोरिटी द्वारा बंद भी कर दिया जाता है।
लोनावाला कैसे पहुंचे (Lonawala kaise pahunche)
लोनावाला (Lonavala se Mumbai)मुंबई और पुणे के बीच में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए काफी सारे ऑप्शन हैं। आप अपने सहूलियत के हिसाब से इसे पसंद कर सकते हैं।
कार से लोनावाला: अगर आपके पास अपना प्राइवेट व्हीकल है तो सबसे बढ़िया है। आप मुंबई से लोनावाला या पुणे से लोनावाला कार के जरिए पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे से आसानी से पहुंच सकते हो।
साथ में यह एक्सप्रेसवे बहुत ही खूबसूरत है। रास्ते में आपको टनल, पहाड़ी सौंदर्य, खाने पीने के ऑप्शंस आदि सब कुछ एंजॉय करने को मिलता है।
सूरत से लोनावाला बाय कार (Surat se Lonavala): अगर आप सूरत से लोनावाला जा रहे हों तो आप को सूरत मुंबई हाइवे से होकर मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे वाया थाने जुड़ जाना है। हालांकि ठाणे घाट पर थोड़ी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। इसीलिए ठाणे घाट पर आप आधी रात को पहुंचे ऐसी प्लानिंग करके निकलना उचित रहता है।
ट्रेन से लोनावाला: मुंबई में पुणे जाने वाली ज़्यादातर ट्रेन लोनावाला रेलवे स्टेशन रुकती हैं। इसीलिए आप आसानी से ट्रेन के जरिए लोनावाला पहुंच सकते हो। ट्रेन टाइमिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का उपयोग करें।
फ्लाइट से लोनावाला: अगर आप भारत के किसी भी शहर से लोनावाला प्लेन से पहुंचना चाहते हो नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई एवं पुणे पड़ता है। फिर वहां से बस के जरिए या कार रेंट पर लेकर लोनावाला पहुंच सकते हो।
लोनावाला विजिट करने का समय (Lonavala best time to visit)
लोनावाला (Lonavala) अपने पहाड़ी सौंदर्य के लिए फेमस हिल स्टेशन है। जिसका सौंदर्य बारिश के मौसम में अधिक निखरकर बाहर आता है। वर्षाऋतु में छोटे बड़े वाटरफॉल्स एक्टिव हो जाते हैं। जिसका अनुभव और एंजॉयमेंट आपके दिलों दिमाग में छा जाएगा। इसीलिए बेस्ट समय वर्षाऋतु है।
सर्दियों के मौसम में भी यहां का वातावरण मनोहर होता हैं। यह समय भी बेहद अनुकूल रहता है लोनावाला घूमने का। लेकिन गर्मियों के मौसम में आपको धूप का सामना करना पड़ता है और गर्मी भी होती हैं।
लोनावाला कब विजिट न करें (When not to visit Lonavala)
मुंबईवासियों के लिए लोनावाला (Lonavala – nearest hill station from Mumbai)नजदीकी हिल स्टेशन और वीकेंड पर फ्रेश होने का स्थल है। इसीलिए यहां पर वीकेंड पर और पब्लिक हॉलिडे पर बहुत ही अधिक भीड़ रहती है जो बारिश के मौसम में और अधिक बढ़ जाती है।
इसीलिए लोनावाला में अच्छी तरह से एंजॉय करना चाहते हो हॉलिडे और वीकेंड को छोड़कर वीकडे में जाना चाहिए। ऐसे समय में ट्रैफिक समस्या का कम सामना करना पड़ता है और होटल के भी कम दाम चुकाने होगे।






