महाबलेश्वर महाराष्ट्र का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर घूमने के लिए लोग हर सीजन में बड़ी संख्या में आते हैं। महाबलेश्वर और पंचगनी दोनों पासपास है।
महाबलेश्वर घूमने जाने वाले अक्सर पंचगनी जरूर जाते हैं। दोनों के बीच करीबन 20 किलोमीटर का अंतर है। पंचगनी में टेबल लैंड एक पापुलर टूरिस्ट अट्रैक्शन है और यहां पर ही आपको देखने के लिए 5 से 7 पॉइंट मिल जाएंगे।
अगर आप महाबलेश्वर घूमने गए हो तो पंचगनी में टेबल लैंड पर घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यह सुंदर प्लेस है और यहां से वैली के व्यूज भी मस्त दिखते हैं। इस लेख में आपको टेबल लैंड से ज्यादा यहां पर होने वाले हॉर्स राइडिंग स्कैम के बारे में अधिक बताऊंगा और जिस से आप इस स्कैम से बचकर अपने बहुत सारे पैसे बचा सके।
पंचगनी टेबल लैंड पर हॉर्स राइडिंग स्कैम क्या है? (Panchgani table par horse riding scam)
पंचगनी में घूमने जाते हो तो टेबल लैंड पर टैक्सी वाले आपको जरूर ले जाते हैं। यहां पर हॉर्स राइडिंग या बगी राइड भी आप कर सकते हो। लेकिन हॉर्स राइडिंग वाले यहां पर बहुत बड़ा स्कैम करते हैं। यूं कह लें की आपकी जेब से कैसे ज्यादा से ज्यादा पैसे निकाल सके ऐसी उनकी बिजनेस स्ट्रेटजी होती हैं। में आपको बता दूं कि टेबल लैंड पर घूमने के लिए आपको हॉर्स राइडिंग करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।

टेबल लैंड पर टैक्सी वाले जहां पर आपको ड्रॉप करते हैं वही पर घोड़े वाले आपके चारों ओर मंडराने लगते हैं। पहले तो वह आपको फ्री में टेबल लैंड के एंट्री पॉइंट पर ले जाते हैं और कहते हैं कि अगर आपको पसंद आए तो ही आप घोड़े पर सभी पॉइंट घूमिए।
इसे भी पढ़े : घूमने लायक कच्छ के फेमस प्लेसेस
टेबल लैंड यू तो विशाल है, 6 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां देखने के लिए 6–7 बहुत ही अच्छे पॉइंट्स है। लेकिन टेबल लैंड के 1–2 पॉइंट्स आपको बहुत ही पसंद आएंगे, जैसे कि टाइगर केव पॉइंट और टेबल लैंड के बीचोबीच स्थित एक तालाब है, जहां पर बाजीराव मस्तानी और अन्य फिल्मों की भी शूटिंग हुई थी। यहां पर मजे की बात यह है कि घोड़े वाले आपको टेबल लैंड की एंट्री से राइट साइड वाले कॉर्नर पर ले जाते हैं जहां से कोई पॉइंट आपको क्लियर नहीं दिखाई देता हैं। फिर वें लोग कहेंगे कि आपको 8 से 9 पॉइंट घोड़े पर दिखाएंगे जिसका चार्ज 2500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा और इन सभी पॉइंट्स को घोड़े पर एक से डेढ़ घंटे में आप देख सकेंगे।
अगर आप फैमिली में गए हो और फैमिली में आप कुल 3 लोग हो तो आपका कुल खर्चा 7500 रुपए होगा। जिसे माप तौल कराकर आप 5000 के आसपास ले जाओगे। साथ में आप भी डर जाओगे और सोचेंगे की इतना बड़ा टेबल लैंड है, जो 6 से 7 किलोमीटर में फैला हुआ है उसे हम कहा पैदल चलकर दिखेंगे!!!
तो मैं आपको बता दूं कि इन लोगों का आपकी जेब खाली करने का यह बिजनेस प्लान होता है। टैबल लैंड देखने के लिए आपको कोई भी हॉर्स राइड करने की जरूरत नहीं होती, पूरे टेबल लैंड को चलकर भी देखा जा सकता हो। टेबल लैंड का पूरा राउंड चक्कर नहीं लगाते हुए अगर आप पसंदीदा 3 से 4 पॉइंट दिखेंगे तो भी दो से ढाई घंटे में इस जगह की विजिट हो सकती हैं।
टेबल लैंड पर 1-2 अच्छे पॉइंट है जिसे आप चलकर भी कवर सकते हो। बाकी के कुछ अच्छे पॉइंट पर वैली का खूबसूरत नज़ारा देखते हुए कुछ समय शांति से बिता सकते हो। टेबल लैंड पर टाइगर केव पॉइंट बहुत ही अच्छा है, जिसे जरूर देखना चाहिए और यह एक एडवेंचरस पॉइंट है।
टेबल लैंड बिना हॉर्स राइडिंग कैसे घूमे
चलिए अब मैं आपको यह बताता हूं की टेबल लैंड को घोड़े सवारी किए बिना या बग्गी राइडिंग किए बिना कैसे आप पैदल चलकर एक्सप्लोर कर सकते हैं जिससे आपके हजारों रुपए बच जायेंगे।
टेबल लैंड पर एंट्री करते ही आप लेफ्ट साइड में पत्थर के मार्किंग बने हुए हैं। आप सीधे इसी लेफ्ट साइड चलते जाइए। यहां पर सबसे पहले पांडव केव पॉइंट आता है जो एक एडवेंचर पॉइंट है। अगर आपके पास समय की कमी है तो इस पॉइंट को आप छोड़ भी सकते हो। क्योंकि इसके आगे का जो टाइगर केव पॉइंट है वह भी ऐसा ही है। पांडव केव पॉइंट अच्छा है, एडवेंचरस है।
पांडव केव पॉइंट से थोड़ा आगे चलते नजदीक ही टाइगर केव पॉइंट है। यह बहुत अच्छा और एडवेंचरस पॉइंट है, जिसकी एंट्री फि मात्र 15 रुपए प्रति व्यक्ति है। पुराने जमाने में यहां पर टाइगर्स आराम करते थे। यहां की गुफ़ाएं की राइड छोटी है लेकिन यह आपको थ्रिलिंग एक्एसपीरियंस करवाएगी और बेहतरीन एडवेंचर का अनुभव आपको देंगी। और साथ में गुफा में नकली टाइगर भी रखे हुए जिसे देखकर आप डर मत जाना। टाइगर केव पॉइंट पर आप थोड़ी देर विश्राम करते हुए पहाड़ों के सुंदर दृश्य के मजे भी ले सकते हैं। यहां पर आपको 30 से 60 मिनिट का समय लगेगा।
अब आगे का पॉइंट विजिट करने के लिए टाइगर केव पॉइंट से राइट साइड पर थोड़े आगे चलते ही टेबल लैंड के बीचों बीच एक सुंदर तालाब है। टेबल लैंड पर दो तालाब है जिसमें यह सबसे बड़ा है। यहां पर बाजीराव मस्तानी जैसी कुछ फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। याद रखिए कि इन सभी पॉइंट्स पर पहुंचने के लिए पत्थरों की लाइन बनाई गई है जिसके बीच में से घोड़े की बग्गी भी चलती है। आपको इसी पत्थरों के मार्किंग से बने रास्ते को फॉलो करना है।
इसे भी पढ़े : घूमने लायक महाबलेश्वर के फेमस प्लेसेस
इन दोनों पॉइंट्स को देखकर आपको वापस आ आना है। इन दोनों पॉइंट्स को विजिट करके आप आसानी से डेढ़ से दो घंटे में वापस लौट सकते हो। अगर आपके पास अधिक समय है और ज्यादा चल सकते हो तो वापस नहीं आना है लेकिन तालाब से आगे राइट साइड पर टेबल लैंड के बीचो बीच आगे बढ़ना है और यहां पर आपको पांडवों के फुटप्रिंट मिलेंगे। इसे देखकर उसी रास्ते पर टेबल लैंड के राइट साइड पर वापस आना है जिस से आप पूरे टेबल लैंड को लेफ्ट टू राइट साइड घूमते हुए राउंड चक्कर मारकर घूम सकते हो।
तालाब से थोड़ा ऊपर की तरफ जाते ही वैली है और यहां से सिडनी पॉइंट दिखाई देता है। सिडनी पॉइंट एक सनसेट पॉइंट है जिसकी अलग से विजिट आप सनसेट के समय कर सकते हो।
तो इसी तरह पूरे टेबल लैंड को चलकर आप आराम से 2 से 3 घंटे में वापस आ सकते हो। आपको कोई भी हॉर्स राइडिंग करने की जरूरत नहीं है। घोड़े सवारी वाले या बग्गी राइडिंग वाले को आप साफ मना कर देना, भले ही आप घोड़े पर बैठ गए हो। मना करना सीखों, इससे आपके मेहनत से कमाए हुए बहुत सारे पैसे बच जायेंगे।
अगर इस इनफॉर्मेशन से आपके 4 से 5 हजार रुपए बच जायेंगे तो यह लेख लिखने का मेरा मकसद पूरा हो जाएगा। जो टाइट बजट में महाबलेश्वर घूमने आए हैं उसके लिए इतना पैसा बचाना बहुत मायने रखता है।
देखो, घोड़े वाले भी अपना बिजनेस कर रहे हैं, वे भी अपने हिसाब से सही है, मुझे उससे कोई दुश्मनी नहीं है। अगर आपका बजट अच्छा है तो आप घोड़े पर सवारी कर सकते हो, उसे हॉर्स राइडिंग के पैसे दे सकते हो। इससे उनको भी बिजनेस मिल जाएगा और इसी तरह हम लोकल लोगों को सपोर्ट भी कर सकेंगे।
लेकिन अगर आपका बजट टाइट है और कम है तो आप घोड़े वाले को घोड़े की सवारी करने से साफ मना कर दो। घोड़े वाला घोड़े की सवारी करने के लिए आपको बहुत ही कंफ्यूज करेगा, आपको बार-बार मनाएगा और कहेगा कि आप टेबल लैंड को चलकर नहीं घूम सकते। लेकिन आप उसे साफ मना कर दो। आप चलकर भी टेबल लैंड घूम सकते हो। यह बात आपको कोई भी नहीं बताता है, यहां तक कि आप जिस टैक्सी में आए हो वह टैक्सी वाला भी आपको नहीं बताता। आप समझ ही चुके होंगे कि वह टैक्सी वाला भी आपको यह क्यों नहीं बताएगा की टेबल लैंड को पैदल चलकर भी आसानी से घूमा जा सकता है।
आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल यूजफुल लगा होगा। आप या फिर आपके कोई भी दोस्त महाबलेश्वर और पंचगनी घूमने जा रहे हो तो उसके साथ यह इनफॉर्मेटिव लेख जरुर शेयर करें। अगर आप पंचगनी में टेबल लैंड घूमने गए हो वहां पर हॉर्स राइडिंग का आपका अनुभव कैसा रहा यह भी नीचे कॉमेंट में जरूर शेयर कीजिए। धन्यवाद।